फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pretext of getting medical the inspector wrote a reconciliation with the victim

 मिशन शक्ति की धज्जियां : मेडिकल कराने के बहाने दुष्कर्म पीड़िता से दरोगा ने लिखाया सुलहनामा

Wed, 20 Oct 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
pretext of getting medical the inspector wrote a reconciliation with the victim
Prayagraj News : रेप। - फोटो : प्रयागराज
कौशाम्बी की पुलिस महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में अभी पुराने रवैये पर ही चल रही है। ताजा मामला सदर कोतवाली इलाके के एक गांव का है। यहां दुष्कर्म की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची युवती को महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल कराने की बात कहकर बैठाया गया और बाद में उससे सादे कागज में हस्ताक्षर बनाकर सुलहनामा लिखकर अफसरों को रिपोर्ट भेज दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता व उसके परिवार ने सोमवार को डीएम सुजीत कुमार व एसपी राधेश्याम से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती का कहना है कि 25 अगस्त को वह शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि लौटते वक्त घात लगाकर बैठे गांव के दो लोगों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने यह बात परिवार के लोगों को बताई तो उन्होंने यूपी 112 को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस युवती का मेडिकल कराने के लिए कहकर घर से बुलाकर कोतवाली लाई। यहां कोतवाली में उसे रात भर महिला सिपाही की अभिरक्षा में रखने के बाद सादे कागजाद में हस्ताक्षर करा लिया गया। पकड़े गए आरोपी को भी छोड़ दिया गया। कहा गया कि जल्द ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। बाद में पता चला कि पुलिस ने युवती से जिस  कागज पर हस्ताक्षर कराया था वह सुलहनामा था। पीड़िता की शिकायत पर एसपी राधेश्याम ने मामले की जांच सीओ से कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed