फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparations for the arrival of Nodal Officer1

नोडल अफसर के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

Sun, 18 Feb 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 18 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिले के नोडल अफसर का मासिक भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। वह 22 फरवरी की सुबह जिले में आ जाएंगे। कार्यक्रम निर्धारित होते ही विकास विभाग महकमे में हड़कंप मच गया है। तैयारी में जुटे विभागाध्यक्ष कागजों में प्रगति सुधारने में लग गए हैं। नोडल अफसर ने रिपोर्ट के मुताबिक स्थलीय सत्यान किया तो कई विभागाध्यक्षों की पोल खुल सकती है।
विज्ञापन


जिले के विकास कार्यों की मानीटरिंग के लिए शासन ने नोडल अफसर के रूप में आयुक्त एवं निदेशक वस्त्रोद्योग, हथकरघा का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 22 व 23 फरवरी को है। पहले दिन वह कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की प्रगति खंगालेंगे। इसके बाद विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेंगे। कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद संबंधित विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। मौके पर स्थिति कुछ भी हो पर कागजों पर सब कुछ ठीक किया जा रहा है। ऐसे में समीक्षा बैठक की प्रगति रिपोर्ट को आधार मानकर नोडल अफसर ने स्थलीय सत्यापन किया तो कई विभागों की पोल खुल सकती है। इसे लेकर खराब प्रगति वाले विभागाध्यक्षों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed