फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayagraj SOG raid in Kaushambi, five suspects in custody

Kaushambi News: प्रयागराज एसओजी का कौशाम्बी में छापा, पांच संदिग्ध हिरास्त में

Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj SOG raid in Kaushambi, five suspects in custody
प्रयागराज एसओजी का कौशाम्बी में छापा, पांच संदिग्ध हिरास्त में
विज्ञापन

- आरपीएफ दरोगा के पत्नी की हत्या के मामले में आई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। प्रयागराज के पीपल गांव में आरपीएफ दरोगा के पत्नी की हत्या में पुलिस ने जिले से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दावा किया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों ने हत्या की बात भी कुबूल की है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के रहने वाले आरपीएफ दरोगा निहाल सिंह यादव प्रयागराज के पीपल गांव में परिवार सहित रहते हैं। पांच दिन पहले दरोगा की पत्नी पुष्पा सिंह (48) की हत्या कर दी गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सोमवार रात प्रयागराज एसओजी ने पिपरी इलाके के जवई गांव से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक पीपल गांव में ही किराए का कमरा लेकर रहता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सरायअकिल कोतवाली इलाके से भी तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो पकड़े गए लोगों ने हत्या की बात कुबूल कर ली। आधिकारिक खुलासे के लिए एसओजी सभी को प्रयागराज ले गई है।
विज्ञापन

-----
हत्या में जेल जा चुके हैं संदिग्ध
पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो दरोगा की पत्नी की हत्या में एसओजी प्रयागराज ने जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया है उनमें से दो लोग वर्ष 2021 में पिपरी इलाके में हुई हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। छह महीने पहले ही वह लोग जमानत पर छूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed