फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayagraj: Bull collided with Purushottam Express, train stood for 47 minutes

Prayagraj : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टकराया सांड़, 47 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Sat, 04 Mar 2023 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 02:22 PM IST
सार

सैयदसरावां के समीप शनिवार सुबह दिल्ली से हावड़ा की तरफ जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बेसहारा मवेशी की मौत हो गई। मालगाड़ी तो गुजर गई, लेकिन पीछे से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर मवेशी का शव देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।

विज्ञापन
Prayagraj: Bull collided with Purushottam Express, train stood for 47 minutes
साड़ से टकराने के बाद खड़ी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सैयदसरावां के समीप शनिवार सुबह दिल्ली से हावड़ा की तरफ जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बेसहारा मवेशी की मौत हो गई। मालगाड़ी तो गुजर गई, लेकिन पीछे से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर मवेशी का शव देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। लोको पायलट की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने शव को ट्रैक से हटवाकर रेलमार्ग सामान्य कराया।

इस दौरान कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे सैयद सरावां के समीप एक आवारा मवेशी रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी समय दिल्ली से हावड़ा की ओर जा रही मालगाड़ी की टक्कर लगने से मवेशी की मौत हो गई। मालगाड़ी तो निकल गई लेकिन पीछे से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने जब मवेशी का शव ट्रैक पर पड़ा देखा तो आनन फानन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को शव से करीब दो सौ मीटर पहले ही रोक लिया।

विज्ञापन


ट्रैक पर मवेशी के शव पड़ा होने की सूचना चालक ने सुबह 7.10 बजे सैयद सरावां के स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने रेल कर्मियों की मदद से मवेशी के शव को ट्रैक से बाहर कराया। इसके बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना करने के साथ ही दिल्ली से हावड़ा जाने वाले रेलमार्ग को सामान्य कराया। करीब 47 मिनट तक रेलमार्ग से एक भी ट्रेन नहीं गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed