फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pranjal and Aditi received the Best Athlete of Bhavans Award

Kaushambi News: बालक में प्रांजल और बालिका में अदिति को बेस्ट एथलीट ऑफ भवंस का अवार्ड

Wed, 14 Dec 2022 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Pranjal and Aditi received the Best Athlete of Bhavans Award
भ्रवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के ? - फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। भवंस मेहता विद्याश्रम में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बालक वर्ग से प्रांजल और बालिका से अदिति को बेस्ट एथलीट ऑफ भवंस के अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

भवंस मेहता विद्याश्रम में सोमवार को खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन मंगलवार को भी खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराने के लिए खूब पसीना बहाया। बालक सीनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अभिषेक यादव प्रथम, मो. हसनैन द्वितीय एवं अमन मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बालक की 800 मीटर रेस में रौनक पाल ने पहला, दिव्यांशु पाल ने दूसरा, प्रियम केसरवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका की 200 मीटर रेस में अभिलाषा पाल को पहला, शोबिया इरशाद को दूसरा और नबीहा इरशाद को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की लंबी कूद में अंशु चौबे को प्रथम, शोबिया इरशाद को द्वितीय और नबीहा इरशाद को तृतीय स्थान मिला। सीनियर गर्ल्स 400 मीटर रेस में स्मृति केसरवानी प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय एवं आकांक्षा सिंह तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर रेस में अंकुर यादव प्रथम, पीयूष सिंह द्वितीय एवं हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में निशित राय प्रथम, शोभित मिश्र द्वितीय एवं अभिषेक तिवारी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की 800 मीटर रेस में प्रद्युम्न पांडेय ने प्रथम, उज्ज्वल कुमार ने द्वितीय एवं अभिषेक पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अजीब अहमद, अब्दुल रहमान व कार्तिक चौरसिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। छोटे बच्चों की हुई फ्रॉग रेस प्रतियोगिता में देवराज सिंह विजेता, कृष्ण मौर्य उपविजेता रहे। अथर्व त्रिपाठी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बालक वर्ग से प्रांजल परमार एवं बालिका वर्ग से अदिति गुप्ता को बेस्ट एथलीट ऑफ भवंस के खिताब से नवाजा गया। खेल शिक्षक सुधाकर सिंह ने प्रधानाचार्य का स्वागत किया।

संचालन रामसनेही श्रीवास्तव एवं राकेश सिंह ने किया। हेड मिस्ट्रेस निशी श्रीवास्तव, सीनियर अध्यापक अनिल मिश्रा, अवधेश मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, शिवम केसरवानी, सचिन त्रिपाठी, संदीप द्विवेदी, नागेंद्र द्विवेदी, विवेक केसरवानी, विवेक शंकर चतुर्वेदी, रश्मि पाठक, रजनी श्रीवास्तव, पूनम सिंह, साहिबा जरीन, दीपाली सिंह, खुशबू गुप्ता, सूरज मिश्रा, अंकिता, नसीम अंसारी, आशीष सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed