फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pradhanpati who beat up brother-in-law and brother-in-law at the intersection was arrested in an encounter

Kaushambi News: चौराहे पर जीजा-साले की पिटाई करने वाला प्रधानपति मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pradhanpati who beat up brother-in-law and brother-in-law at the intersection was arrested in an encounter
पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोपी सद्दाम हुसैन। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
फकीराबाद चौराहे पर अनुसूचित जाति के युवकों को पीटने वाला आरोपी किशुनपुर अंबारी गांव का प्रधानपति सद्दाम हुसैन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इमलीगांव के पास देर रात उसे घेराबंदी कर दबोचा। मुठभेड़ में प्रधानपति के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फकीराबाद चौराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर किशुनपुर के मोईनउद्दीन और खरसेन का पूरा गांव के छोटेलाल के बीच विवाद हुआ था। मोईनउद्दीन ने अपने परिजनों व साथियों को बुलाकर बीच चौराहे छोटेलाल, उसके भाई और साले अभय कुमार को पीटा था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन

छोटेलाल की पत्नी ऊषा देवी की तहरीर पर आरोपी प्रधानपति सद्दाम हुसैन समेत 10 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। इसी बीच देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सद्दाम अपने साथियों संग स्कॉर्पियो से तिल्हापुर मोड़ से नेवादा की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान प्रधानपति सद्दाम ने पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जवाबी कार्रवाई में प्रधानपति के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस को उसके कब्जे से स्कार्पियो, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस और पांच सौ रुपये बरामद किए। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
वायरल वीडियो से मचा बवाल
फकीराबाद चौराहे पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कई जगहों पर लोगों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने दबाव में कार्रवाई तेज की और मुख्य आरोपी सद्दाम को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।


फकीराबाद चौराहे पर हुई मारपीट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी सद्दाम हुसैन को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अभिषेक सिंह, सीओ चायल

पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोपी सद्दाम हुसैन। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोपी सद्दाम हुसैन। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोपी सद्दाम हुसैन। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोपी सद्दाम हुसैन। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed