फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Postmortem of the child's body was done after removing it from the grave.

Kaushambi News: कब्र से निकाल कर बालक के शव का कराया पोस्टमार्टम

Sat, 02 Mar 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of the child's body was done after removing it from the grave.
कोतवाली के कैमा गांव में सप्ताह भर पहले संदिग्ध हाल में हुई बालक की मौत की वजह स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बालक की मौत पानी में डूबने से ही हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। बालक की मां ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर कब्र से बालक का शव निकालकर पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया था।
विज्ञापन

कैमा गांव में सप्ताह भर पहले रामा देवी के दो वर्षीय बेटे का शव घर के बाहर रखे पानी भरे हाैज में मिला था। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। तीन दिन पहले रामा देवी ने डीएम राजेश कुमार राय से शिकायत कर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बुधवार को कब्र से बालक का शव निकलवाया गया। थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम मिल गई है। रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई है। इसके बाद परिवार के लोगों ने बालक के शव का दोबारा अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed