{"_id":"56f9748e4f1c1b8d1bf00274","slug":"poster-prtiyogita","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में सूर्य, मॉडल में अनुष्का अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में सूर्य, मॉडल में अनुष्का अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
जूनियर विद्यालय परसरा में आयोजित हुआ ग्रामीण विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित ग्रामीण विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में सूर्य नारायण और मॉडल बनाने में अनुष्का अव्वल रहीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में सोमवार को जिला विज्ञान क्लब द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसरा में ग्रामीण विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण विषय पर पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में सूर्य नारायण और मॉडल बनाने में अनुष्का अव्वल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आता है। विद्यालयों में साल में कम से कम दो बार ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने बच्चों में विज्ञान की प्रति जागरूकता जगाने पर बल दिया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने विद्यालय के बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कृषि की नई तकनीक और प्रौद्योगिकी की जानकारी मौजूद किसानों को दी। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज रमेश चंद्र, प्रधानाध्यापक रवींद्र मिश्र, अशोक द्विवेदी, डॉ. इशरत, महफूज अहमद, रवींद्र सिंह, लवकुश गौड़, संतोष कुमार सिंह, विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।