फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pontoon bridge opens at Kubri Ghat, making the journey to Pratapgarh easier

Kaushambi News: कुबरी घाट पर पांटून पुल शुरू, प्रतापगढ़ के लिए राह आसान

Thu, 11 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge opens at Kubri Ghat, making the journey to Pratapgarh easier
कड़ा के कुबरी घाट पार्टून पुल जाते वाहन - संवाद
कुबरी घाट पर पांटून (पीपा) पुल बनकर तैयार हो गया है। दो दिन पहले शुरू हुए आवागमन के बाद अब बड़ी संख्या में लोग इस पुल का लाभ उठा रहे हैं। प्रतापगढ़ से आने-जाने वालों के लिए यह मार्ग काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है, क्योंकि इससे दूरी कम हो जाती है और यात्रा सुगम बनती है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से एक माह से निर्माण कार्य चल रहा था। इस वर्ष पानी अधिक रहने के कारण पुल तैयार होने में कुछ विलंब हुआ, लेकिन अब इसे आमजन के लिए खोल दिया गया है। यह पुल पूरी तरह निशुल्क है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और माता शीतला के दर्शन के लिए इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। गोतनी, पाटीहार सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इस पुल से होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि पंडा के अनुसार, पांटून पुल शुरू होने से प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है। हर साल की तरह यह पुल गंगा दशहरा के बाद धीरे-धीरे हटना शुरू हो जाता है, इसलिए श्रद्धालु अभी से इसका लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed