फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Polling parties will leave today, voting tomorrow

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, मतदान कल

Tue, 27 Apr 2021 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today, voting tomorrow
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को संबंधित ब्लॉकों से बूथों के लिए रवाना होगीं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में चौथे चरण में मतदान होना है। मतदान की तिथि 29 अप्रैल को होगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रशासन बुधवार की सुबह से संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के बूथों पर मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना करेगा।
विज्ञापन

जिनकी ड्यूटी जिस मतदान केंद्र पर लगाई गई हैं, उन्हें पत्र पहले ही सौंपा जा चुका है। मतदान कर्मियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए कहा गया है। ब्लॉकों पर मंगलवार को बैलेट पेपर के लिफाफे तैयार कर लिए गए हैं। बैलेट बॉक्सों को भी चेक कर उन्हें रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपयोग में आने वाली अन्य सामग्रियों के पैकेट भी तैयार कर लिए गए हैं। सभी आठ ब्लॉकों पर मंगलवार सुबह से ही कर्मचारी चुनाव सामग्री पैक करने में लगे रहे। जिस स्थान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, वहां पर काउंटर बना दिए गए हैं।
मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सैनिटाइजर और मास्क आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर बूथ पर कर्मचारियों के सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। कर्मचारियों को रवाना होने से पहले मास्क भी दिया जाएगा।
अति संवेदनशील केंद्रों पर सतर्क नजर
पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे गैर जनपद से आए पुलिस बल व होमगार्ड एवं जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्षता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित सुरक्षाकर्मियों से एसपी अभिनंदन ने कहा कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने पाए। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी से निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने को कहा। संवेदनशील और विशेषकर अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने को कहा।
सीमा से लेकर मतदान केंद्र तक रहेगा पहरा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बृहस्पतिवार को है। मतदान के दौरान शरारतीतत्व खलल ना डाल पाएं, इसके लिए जनपद की सीमा से लेकर मतदान केंद्रों पर कड़ा पहरा रहेगा। चुनाव में खलल डालने की कोशिश करने वालों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना होने पाए इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों के साथ ही फोर्स की रवानगी कर दी जाएगी। इसके अलावा थानावार मोबाइल फोर्स लगाई गहै है। यह मोबाइल फोर्स बूथों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लेती रहेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पंचायत चुनाव में लगी ड्यूटी
एएसपी- तीन
सीओ - छह
निरीक्षक- 24
उप निरीक्षक - 238
मुख्य आरक्षी - 200
आरक्षी - 1225
होमगार्ड्स- 2250
पीआरडी - 1200
पीएसी- 02 कंपनी
हर पांच मिनट में मतदान केंद्र पहुंचेगी पुलिस टीम
एएसपी समर बहादुर ने बताया कि पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को आठ जोन और 89 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। हर बूथ और मतदान केंद्र पहुंचने के लिए पुलिस की कलस्टर व सेक्टर प्रणाली के तहत व्यवस्था बनाई है। कहा कि ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया गया है जिसमें पुलिस की एक टीम किसी बूथ से निकलेगी तो अगले पांच मिनट बाद दूसरी पुलिस टीम वहां पहुंच जाएगी। यही नहीं उन्होंने कहा यदि कोई गलत सूचना देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की घटना होने पर एजेंटों को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

भयमुक्त होकर करें मतदान प्रशासन आपके साथ
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करें। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें एएसपी समर बहादुर ने कही है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर कलस्टर मोबाइल टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। बताया कि उन लोगों को पहले ही लाल कार्ड थमा दिए गए हैं, जो कुछ गड़बड़ी करने की मंशा रखते हैं। मतदान केंद्र के इर्द-गिर्द के मकान मालिकों को भी पीले कार्ड देकर उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है कि किसी तरह की गड़बड़ी में कोई संलिप्तता पाई गई तो फिर उनकी खैर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed