{"_id":"5c967f76bdec2260e22ac7ca","slug":"polling-parties-will-get-food-from-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मील से होगी पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मील से होगी पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन की व्यवस्था
Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियाें को मिड डे मील के तहत भोजन की व्यवस्था की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने पोलिंग पार्टियों को ग्रामीणों अथवा सियासी दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भोजन या अन्य कोई भी खान-पान सामग्री स्वीकार नहीं करने की हिदायत दी है। इसमें किसी मतदान कर्मी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीमए मनीष कुमार वर्मा ने पोलिंग केंद्रों पर वोटरों के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया, रैम्प, प्रकाश, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। बताया कि केंद्र पर मतदाताओं की ज्यादा लंबी लाइन होने पर उसे दूसरे से में बांटा जाएगा। महिलाओं, सीनियर सिटीजन वर्ग की अलग-अलग लाइने होंगी। गर्भवती या फिर बच्चे के साथ मतदान करने के लिए आने वाली महिलाओं को वोट डालने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही डीईओ ने बताया कि मतदान केंद्रों पर ड्यूटी करने वाली पोलिंग पार्टियां किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं कर सकेंगी। इनके लिए भोजन की व्यवस्था विद्यालयों में चल रहे मिड-डे मील के तहत कराई जाएगी।
यदि कोई मतदान केंद्र विद्यालय में स्थापित ना होकर दूसरी जगह है तो निकटतम विद्यालय से भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी। किसी बाहरी व्यक्ति का भोजन या फिर आतिथ्य स्वीकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।