{"_id":"621a43bd96789223524b64dc","slug":"polling-parties-reached-polling-stations-with-evms-kaushambi-news-ald3278079180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
ओसा स्थित नवीन मंडी से मतदान केंद्र के लिए रवाना होते पुलिस कर्मी
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर सकुशल मतदान कराने के लिए 1329 पोलिंग पार्टियां शनिवार को नवीन मंडी ओसा से रवाना की गईं। हाथों में ईवीएम मशीन व मेडिकल किट लेकर पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों ने बूथों पर पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया जाएगा। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके मद्देनजर सुरक्षाकर्मी भी पोलिंग पार्टियों के साथ बूथों पर तैनात किए गए हैं।
पांचवें चरण के तहत रविवार को सिराथू, मंझनपुर तथा चायल विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। शनिवार को बूथों तक पहुंचने के लिए मतदान कार्मिक नवीन मंडी ओसा में एकत्रित हुए। सुबह आठ बजे से ही चुनाव ड्यूटी करने वाले अफसर, कर्मचारियों के मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
लेकिन, वहां पहुंचने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे पहले तो उन्हें पोलिंग पार्टियों के खोजने में ही दिक्कत हुई। इसके बाद छाया, पानी, बैठने आदि की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी करने के लिए महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर नवीन मंडी पहुंचीं। कुछ महिलाओं ने ड्यूटी कटवाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन इसमें बहुत कम ही सफलता मिली। देर शाम तक सभी पार्टियां बूथों तक पहुंच गईं। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी पूरे समय मंडी में मौजूद रहकर मॉनीटरिंग करते रहे।
महिलाओं को पोलिंग पार्टी खोजने में हुई दिक्कत
पोलिंग पार्टियों के रवानगी नवीन मंडी स्थल ओसा से हुई। यहां पर सभी मतदान कार्मिक सुबह से ही एकत्रित होने लगे। जानकारी नहीं होने के कारण मतदान कार्मिकों को पोलिंग पार्टियों में शामिल अफसर, कर्मचारियों को खोजने में फजीहत हुई। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हुई। वह काउंटरों तलाशने के लिए इधर से उधर चक्कर लगातीं रहीं।
चाट-पकौड़ी वालों की रही चांदी
मतदान कार्मिकों का रेला सुबह से ही मंडी में उमड़ने लगा। जबकि, पोलिंग पार्टियां दोपहर बाद रवाना र्हुइं। ऐसे में भूख से मतदान कार्मिक बेहाल हो रहे थे। जिला प्रशासन की तरफ से खाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। लेकिन मंडी परिसर में चाट, पकौड़ी, चाय, फल आदि के ठेले लगाए गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण सामग्री में गुणवत्ता नहीं थी। पर, दामों में बढ़ोत्तरी जरूर की गई थी।
ईवीएम चेक करते रहे पीठासीन अधिकारी
ईवीएम मशीन के मिलते ही पीठासीन अधिकारियों ने खामियां खोजनी शुरू कर दी। जिन-जिन अफसरों को ईवीएम मशीन मिली उन लोगों ने अपने साथी मतदान कार्मिकों के साथ बैठकर विधिवत मशीनों की चेकिंग की। खासकर बैटरी का ध्यान रखा गया। ताकि, मतदान के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो। हालांकि, ऐसी विशेष कोई खामी नहीं मिली। जिन मशीनों में थोड़ी बहुत कमियां
दिखी। उन्हें फौरन दूर करवा दिया गया।

ईवीएम मशीन लेकर जाते मतदान कार्मिक- फोटो : KAUSHAMBI