{"_id":"58767aed4f1c1b922bba89a8","slug":"poling-booth-dm-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ भरे रास्ते से होकर पोलिंग बूथ पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ भरे रास्ते से होकर पोलिंग बूथ पहुंचे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग बूथों तक पहुंचने में कितनी दुश्वारियां हैं। इससे डीएम व एसपी बुधवार को खुद रूबरू हुए। कीचड़ भरे रास्ते से होकर वह बूथ तक पहुंचे तो उनका पारा गरम हो गया। सिराथू विधानसभा के गांवों के निरीक्षण में इसी हकीकत से उनका सामना हुआ। इससे नाराज डीएम ने प्रधानों को चेतावनी दी कि वह जल्द से जल्द रास्तें व नालियां बनवाएं।
डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी वीके मिश्र बुधवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के अंतू का पुरवा, देवीगंज, शरीफाबाद और गिरधरपुर गढ़ी गांव में स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने मातहत अधिकारियों के साथ गए थे। अंतू का पुरवा में डीएम को कीचड़ भरे रास्ते से होकर पोलिंग बूथ तक पहुंचना पड़ा। यही स्थिति अन्य पोलिंग बूथों की भी रही। इस पर डीएम ने ग्राम प्रधान अर्चना पांडेय, सईद अहमद घोसी और कमर जहां से नाराजगी जताई।
प्रधानों को हिदायत दी गई कि वह रास्ते व नालियों को दुरुस्त कराएं। रास्ते में यदि पानी भरा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोलिंग बूथों की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी वीके मिश्र ने ग्रामीणों से कहा कि वह बेखौफ होकर चुनाव में अपना मतदान करें। यदि कोई रुपया अथवा अन्य वस्तु देकर उनको प्रलोभन देने की कोशिश करता है तो सीधे शिकायत करें, कार्रवाई होगी।