{"_id":"677ad41252e7753bfd0acc14","slug":"policeman-husband-accused-of-trying-to-kidnap-lactating-daughter-complaint-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120640-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिपाही पति पर दुधमुंही बेटी को अगवा करने की कोशिश का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिपाही पति पर दुधमुंही बेटी को अगवा करने की कोशिश का आरोप, शिकायत
Mon, 06 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद से अलग रह रही एक युवती ने नशे में धुत सिपाही पति पर दुधमुंही बच्ची काे अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
त्रिपुरा प्रांत के नावर्तीपुरा जिले के रानी बाड़ी निवासी बसंती कर्मकार ने बताया कि प्राइवेट बैंक में नौकरी के दौरान उसकी दोस्ती अलीगढ़ जिले के गोंडा कोतवाली के नागला निवासी दीपक कुमार से हुई थी। दीपक वर्ष 2019 बैच का सिपाही है।
कौशाम्बी जिले में तैनाती के दौरान 13 दिसंबर 2022 को दीपक त्रिपुरा से कोर्ट मैरिज कर बसंती को पत्नी बनाकर साथ ले आया और मंझनपुर कोतवाली के ओसा चौराहे पर किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हुई तो पति दीपक ने गर्भपात का दबाव बनाया। विरोध करने पर दीपक ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर सितंबर 2023 में आरोपी सिपाही के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ था। फरवरी 2023 को बसंती ने मेडिकल काॅलेज में बेटी को जन्म दिया। तभी से पीड़िता दुधमुंही बच्ची के साथ यहीं रहकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही है।
आरोप है कि शुक्रवार शाम नशे में धुत दीपक उसके कमरे में आया और पिटाई करते हुए दुधमुंही बेटी को जबरन अगवा कर ले जाने की कोशिश करने लगा। चीख-पुकार सुन पड़ोसियों को इकट्ठा होते देख आरोपी बेटी को छोड़कर भाग गया।
शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी के साथ ही काेतवाली पुलिस से की है। मामले में मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।