{"_id":"5f78d2ca8ebc3e91b710107e","slug":"police-tried-to-lathicharge-during-gov-ration-shop-allotment-kaushambi-news-ald287986819","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा आवंटन को लेकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा आवंटन को लेकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां
विज्ञापन
Police tried to lathicharge during gov ration shop allotment
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सदर ब्लॉक के पाता ग्रामीण में शनिवार को कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। चुनाव में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर एक पक्ष के सैकड़ों लोगों ने हो-हल्ला मचाते हुए धरना-प्रदर्शन करने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। मामले की शिकायत एसडीएम सदर से की गई है।
राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर करीब चार महीने पहले एसडीएम ने पाता गांव के कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया था। नई दुकान चयन करने के लिए पहले 26 सितंबर को ग्रामसभा की खुली बैठक बुलाई गई, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोटे का चयन स्थगित कर दिया गया। शनिवार को दोबारा कोटा आवंटन के लिए ग्रामसभा की खुली बैठक बुलाई गई। प्रशासन की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अरविंद पटेल, एडीओ आईएसबी सुरेंद्र सिंह, सेक्रेटरी मो. नसर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तय शुदा कार्यक्रम के तहत गांव के प्राइमरी स्कूल में ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई गई।
यहां कोटे के लिए उर्मिला पत्नी सिपाही लाल व पंचायत मित्र औधेश की पत्नी समेत पांच दावेदार सामने आए। अफसरों ने बैठक में मौजूद ग्रामीणों को अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में लाइन लगाने का फरमान सुनाया। बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी और पंचायत मित्र की पत्नी के बीच सीधा मुकाबला देख बाकी के तीन दावेदारों ने भी एक पक्ष को समर्थन दे दिया। इसके बाद विपक्षी का पलड़ा भारी होते देख दूसरे दावेदार के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मंझनपुर-ओसा मार्ग पर बैठकर चक्काजाम करने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख मंझनपुर कोतवाली की पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद अफसर कोटा चयन की प्रक्रिया पूरी कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
पाता गांव में कोटा चयन में धांधली को लेकर एक दावेदार ने शिकायत किया है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेश चंद्रा-एसडीएम सदर