फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police stares, notorious moon surrenders in court

ताकती रह गई पुलिस, कुख्यात चांद ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 05 Jan 2021 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police stares, notorious moon surrenders in court
प्रयागराज के चिकित्सक डॉ. युनुस के फार्म हाउस में केयर टेकर नाजिम की दिनदहाड़े हत्या कर फरार कुख्यात चांद ने सोमवार को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया। हत्या के बाद से फरार चांद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त पहरा लगाया था। इलाके के लोगों को अलर्ट जारी कर चांद के बारे में सूचना भी मांगी गई थी।
विज्ञापन

प्रयागराज के करेली निवासी चिकित्सक युनुस का गौसपुर कटहुला में फार्म हाउस है। फार्म हाउस की रखवाली के लिए उन्होंने नाजिम को केयरटेकर रखा था। 28 दिसंबर को नाजिम फार्म हाउस पहुंचा तो वहां बाहर पड़ी चारपाई में चांद लेटा था। नाजिम ने बिना इजाजत फार्म हाउस में घुसने का विरोध किया तो नाजिम ने आपा खो दिया।
विज्ञापन

पास रखी कुल्हाड़ी से उसने नाजिम पर कई वार किए। घटना में नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। चांद कुख्यात अपराधी है और नाजिम की हत्या से पखवाड़े भर पहले ही वह जेल से छूटा था। चांद के सिरफिरेपन के कारण परिवार के लोग उससे वास्ता नहीं रखते थे। पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। चांद की दहशत के कारण ही पुलिस ने इलाके में अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सब के बीच सोमवार को चांद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। चांद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सिर्फ हवा में ही तीर चलाती रह गई। इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय का कहना है पुलिस के दबाव के कारण चांद ने कोर्ट में सरेंडर किया है। अब उसे रिमांड में लेकर आला कत्ल बरामद किया जाएगा।

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने सोमवार को 25 किलो प्रतिबंधित मांस व बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया, पकड़े गए आरोपी की पहचान सल्लाहपुर निवासी रहमान उर्फ चोचो के रूप में हुई है। सोमवार को रहमान का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed