फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police si beat up the cleaner

चौकी इंचार्ज ने सफाई कर्मी को पीटा, हंगामा

Fri, 13 Aug 2021 12:24 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Aug 2021 12:24 AM IST
सार

स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित चायल चौकी में तैनात इंचार्ज पर एक सफाईकर्मी ने खुद को कमरे में बंदकर पीटने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी अन्य सफाईकर्मियों को हुई तो सभी ने एकजुट होकर पिपरी कोतवाली का घेराव कर दिया।

विज्ञापन
police si beat up the cleaner
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित चायल चौकी में तैनात इंचार्ज पर एक सफाईकर्मी ने खुद को कमरे में बंदकर पीटने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी अन्य सफाईकर्मियों को हुई तो सभी ने एकजुट होकर पिपरी कोतवाली का घेराव कर दिया। सफाईकर्मियों को कहना था कि साथी के साथ मारपीट करने वाले चौकी प्रभारी को तत्काल वहां से हटाया जाए। शाम तक चले हंगामे की जानकारी होने पर चायल विधायक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने सफाई कर्मियों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


चायल ब्लॉक में कस्बे के डीहा सरैयां वार्ड निवासी विजय सिंह सफाई कर्मी है। विजय सिंह का आरोप है कि चौकी इंचार्ज चायल विजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को चौकी में घसीटते हुए उसकी पिटाई की और गाली गलौज करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इस बात की जानकारी जब चायल ब्लॉक के गांवों में तैनात अन्य सफाईकर्मियों को हुई तो सभी चौकी इंचार्ज के खिलाफ लामबंद होकर थाने का घेराव करने पहुंचे। सफाई कर्मियों का कहना था कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उसे चौकी से हटाया जाए। इसे लेकर पिपरी कोतवाली में काफी देर तक सफाईकर्मियों का हंगामा चला। इसकी जानकारी पर चायल विधायक संजय गुप्ता पिपरी पहुंचे। वहां उन्होंने सीओ चायल श्यामकांत, बीडीओ विजय शंकर तिवारी, एडीओ पंचायत आरके भारतीय सहित सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय वाल्मीकि की मौजूदगी में आरोपी चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई। विधायक ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया है। देर शाम तक चौकी में विधायक की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज के फालोवर से हुआ था सफाईकर्मी का विवाद
चायल। सफाईकर्मी विजय सिंह को पीटे जाने को लेकर चौकी इंचार्ज के निजी फालोवर से विवाद होना बताया जा रहा है। हंगामा कर रहे सफाईकर्मियों ने चौकी इंचार्ज पर जबरन पीटने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी शराब पीकर आए दिन उनके निजी फालोवर के साथ अभद्रता और बदसलूकी किया करता था। इसके साथ ही बृहस्पतिवार की सुबह भी सफाईकर्मी विजय सिंह ने शराब के नशे में उनके साथ बदसलूकी किया है।


करंट की चपेट में आने से झुलसा युवक
सिराथू। स्थानीय कस्बे के जानकीपुर निवासी रामभवन (32) बृहस्पतिवार को खेत की तरफ घूमने गया था। इस दौरान वह जमीन के काफी नजदीक से गुजरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से रामभवन झुलस गया। खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने किसी तरह उसे तार से अलग किया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी आ गए। परिजन रामभवन को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले गए जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed