फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police seek remand of second accused in Brahmadev murder case

Kaushambi News: ब्रह्मदेव हत्याकांड में दूसरे आरोपी के पुलिस रिमांड की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police seek remand of second accused in Brahmadev murder case
अलवारा झील में मत्स्य आखेट करने वाले ब्रह्मदेव की हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे नामजद आरोपी सुनील सरोज ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शुक्रवार को महेवाघाट पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए आरोपी की पुलिस रिमांड की अर्जी न्यायालय में दाखिल की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सुनील पुत्र लच्छन सरोज की लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज होने पर उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना के कई अहम पहलुओं पर पूछताछ अभी बाकी है। रिमांड मिलने के बाद हत्या की साजिश, घटना की परिस्थितियों और अन्य संभावित तथ्यों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में सामने आया है कि नामजद आरोपी बवाली का सुनील सगा छोटा भाई है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन बवाली ही ब्रह्मदेव को बाइक से अपने साथ ले गया था, जिसके बाद ब्रह्मदेव का शव बरामद हुआ था।

क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने बताया कि गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने पर दूसरे आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। न्यायालय से पुलिस रिमांड की मांग की गई है। रिमांड मिलने पर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed