फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police scan nearby CCTV cameras to find Anjali's killers

Kaushambi News: अंजली के कातिलों की तलाश में पुलिस ने खंगाले आसपास के सीसीटीवी कैमरे

Fri, 10 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police scan nearby CCTV cameras to find Anjali's killers
अंजली। फाइल फोटो
कस्बे के कानूनगो का पूरा में बुधवार की दोपहर घर के भीतर धारदार हथियार से नवविवाहिता अंजलि की हत्या के बाद पुलिस कातिलों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अक्सर घर आने वाले चार रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत अफोई गांव निवासी बृजमोहन की 22 वर्षीय बेटी अंजली की शादी पांच महीने पहले सिराथू के वार्ड 11 कानूनगो का पूरा निवासी दिलीप पुत्र मोहन के साथ हुई थी। दिलीप छोटे भाई पवन के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में सास, ससुर, देवर व 12 वर्षीय भांजे आर्यन रहते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मायके व ससुराल दोनों पक्ष के रिश्तेदार जांच के दायरे में हैं। सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार की दोपहर घर के सभी सदस्य काम पर गए थे। तभी बाइक से तीन रिश्तेदार मिठाई के डिब्बे लेकर पहुंचे। इस दौरान अंजली ने भांजे को आए लोगों को मायके का रिश्तेदार बताते हुए कोचिंग के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि आधे घंटे बाद बाइक सवार लोग घर से चले गए। साढ़े पांच बजे के करीब देवर छोटू घर पहुंचा और भाभी को आवाज देकर बुलाया। जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ अंजलि का शव पड़ा था। इसके बाद उसने जानकारी पुलिस कर दी। मृतका के ससुर मोहनलाल ने अज्ञात द्वारा बहू की हत्या करने को लेकर तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पूर्व विधायक शीतला पटेल के घर एचडीएफसी बैंक सहित आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसके अलावा मायके के चार रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।
पत्नी का शव देखकर बेसुध हुआ दिलीप
मई में अंजली से शादी होने के बाद दिलीप एक महीने घर पर रुकने के बाद दिल्ली चला गया था। शुक्रवार को करवा चौथ पर आने को लेकर फोन पर बात की थी। बृहस्पतिवार को वह ट्रेन में बैठने वाला था। बुधवार की शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद दिलीप बृहस्पतिवार की सुबह ही घर पहुंचा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अंजली का शव घर लाया गया, दिलीप बेसुध हो गया।
शातिर थे कातिल, हत्या के बाद अंजली का मोबाइल व हथियार उठा ले गए
अंजली के कातिल शातिर थे। गला रेतकर हत्या करने के बाद अंजलि का मोबाइल व हथियार भी साथ ले गए। पुलिस का मानना है मोबाइल मिल जाता तो कॉल डिटेल से कातिलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता था। इस दौरान किस औजार से गला रेता गया है, उसे भी अपने साथ ले गए हैं। ऐसे में हत्या में प्रयुक्त किए गए औजार के बारे में बता पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।

प्रेम संबंध के चलते तो नहीं हुई अंजली की हत्या लोगों में चर्चा
सिराथू में घर में घुसकर गला रेतकर हत्या की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। लोगों में चर्चा है कि प्रेम संबंध के चलते अंजली की हत्या की गई है। आसपास के लोग बताते हैं, सास-ससुर व देवर अक्सर दिन में घर के बाहर ही रहते थे। ऐसे में अकेली अंजली से मिलने उसके मायके का एक रिश्तेदार आता-जाता था। बताते हैं कि आर्यन बाइक से आने वाले तीन लोगों को पहचानता है। पुलिस पकड़े गए लोगों की फोटो आर्यन को दिखाकर पहचान करा रही है।

अंजली। फाइल फोटो

अंजली। फाइल फोटो

अंजली। फाइल फोटो

अंजली। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed