फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police reached Pratapgarh after tracking the route of the miscreants

Kaushambi News: बदमाशों का रूट ट्रैक कर प्रतापगढ़ पहुंची पुलिस

Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police reached Pratapgarh after tracking the route of the miscreants
पीड़ित सराफा कारोबारी दीपक वर्मा। संवाद
। सराफा कारोबारी से लूटकांड के बाद पुलिस ने बदमाशों का रूट ट्रैक कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी लोकेशन प्रतापगढ़ तक मिली है। इसके बाद कौशाम्बी पुलिस की तीन टीमें और प्रयागराज एसटीएफ बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रों गांव निवासी सराफा कारोबारी दीपक वर्मा से रविवार सुबह ससुर खदेरी नदी पुल के पास बदमाशों ने फायर कर गहनों से भरा बैग लूट लिया था। वारदात के बाद चारों आरोपी बाइक से हाईवे की ओर भाग निकले थे। पुलिस को मिले फुटेज से आशंका है कि बदमाश प्रतापगढ़ की ओर भागे हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर शिवांक सिंह पुलिस टीम के साथ प्रतापगढ़ में कैंप किए हुए हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं कौशाम्बी पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों की लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया है। दावा है कि जल्द ही गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के हो सकते हैं करीबी
पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग दीपक वर्मा के करीबी हो सकते हैं। संभव है पहले बातचीत कर उनकी लोकेशन पता की गई और फिर लूट की योजना बनाई गई। इस बिंदु पर पुलिस दीपक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

- बदमाशों के भागने का रूट सीसीटीवी से स्पष्ट हो चुका है। प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में दबिश जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।- राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed