फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police of the district tops the state in redressal of complaints

Kaushambi News: शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस सूबे में अव्वल

Fri, 09 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Police of the district tops the state in redressal of complaints
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस ) में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कौशाम्बी जिले की पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान हासिल किया है। प्रदेश में पहली रैंक मिलने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नोडल अफसर एएसपी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने आईजीआरएस के जनवरी माह की रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है। ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, गुणवत्ता के साथ आवेदक की संतुष्टि का आकलन के साथ की गई रैकिंग में कौशाम्बी जिले को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

जिले की पुलिस ने 115 में से 115 अंक हासिल किए हैं। साथ ही 14 में से 11 थानों ने भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसपी ने इसे सभी थानों के संयुक्त प्रयास और टीम वर्क की कार्यप्रणाली से मिली सफलता बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को नोडल अफसर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पूरी टीम को निरंतर कार्य के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed