फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police lodged fir against 225 people in katra beniram road jam case

चक्काजाम करने में 225 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा

Sat, 21 Nov 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
police lodged fir against 225 people in katra beniram road jam case
police lodged fir against 225 people in katra beniram road jam case
सरायअकिल। क्षेत्र के बेनीराम कटरा तिराहे पर बुधवार को सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभद्रता भी की थी। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया था। घटना के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने चक्काजाम करने वाले 225 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बेनीराम कटरा निवासी संजय कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू पुत्र छेदीलाल गुप्ता बुधवार सुबह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मंझनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया था। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख बांस-बल्ली लगाकर चक्काजाम कर दिया था। पूरे छह घंटे तक चक्काजाम होने से एंबुलेंस समेत आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी व अभद्रता भी की थी। बाद में मौके पर पहुंचे चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिजनों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह से जाम खुलवाया। मामले में बृहस्पतिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष परमानंद यादव की तहरीर पर चक्काजाम करने वाले 225 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से इलाके हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्काजाम के दौरान मारपीट करने वाले युवक पर केस
सरायअकिल। बेनीराम कटरा तिराहे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद चक्काजाम की खबर की कवरेज करने गए वेब पोर्टल के रिपोर्टर चंदूपुर अमरायन गांव निवासी रवि कुमार के साथ कटैनी गांव के सौरभ सिंह पुत्र फूल सिंह ने मारपीट की थी।

इस दौरान आरोपी ने रिपोर्टर का मोबाइल भी तोड़ दिया था व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोबारा चक्काजाम का वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। रवि की तहरीर पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सौरभ सिंह के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed