फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police gave advice, forget by writing NCR, do not fall into the trap of molesting

पुलिस ने दी नसीहत, एनसीआर लिखाकर भूल जाओ, छेड़खानी के चक्कर में न पड़ो

Sun, 19 Jun 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police gave advice, forget by writing NCR, do not fall into the trap of molesting
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छेड़खानी की शिकार विवाहिता को पुलिस ने गजब की सलाह दी। महिला का आरोप है कोतवाली में शिकायत करने पर थानेदार ने तहरीर बदलने को कहा। बताया एनसीआर (मारपीट) की धारा में मुकदमा दर्ज करा लो, छेड़खानी की बात भूल जाओ। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीना से की।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का कहना है 17 जून की शाम वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ डाले। शोरगुल होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

शाम को घर लौटे पति से महिला ने आपबीती बताई तो उसने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देखने के बाद कहा कि एनसीआर लिखा लो, छेड़खानी के चक्कर में न पड़ो। शनिवार को मामले की शिकायत पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस सिराथू में एसपी से की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed