{"_id":"69027785f5c1f1a0cc0884fe","slug":"police-filed-a-case-after-a-week-of-assault-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131878-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मारपीट में पुलिस ने एक सप्ताह बाद दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मारपीट में पुलिस ने एक सप्ताह बाद दर्ज किया मुकदमा
Thu, 30 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के जलालपुर बोरियो गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित अनुज पाल ने आरोप लगाया कि जमीन के विवाद को लेकर 22 अक्तूबर की सुबह उसके पट्टीदार अंकित पाल ने भाई और पिता के साथ मिलकर कहासुनी की। इस दौरान अंकित, अरविंद और सोहन पाल व बृजेंद्र पाल ने मारपीट की। मारपीट में चाची राजपति और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। घायलावस्था में परिवार के लोगों ने उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद घर लौटे अनुज पाल ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।