फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police cut the path of illegal sand mining

अवैध बालू खनन के रास्ते को पुलिस ने कटवाया

Wed, 29 Jan 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police cut the path of illegal sand mining
अवैध बालू खनन के रास्ते को पुलिस ने कटवाया
विज्ञापन

सेउढ़ा और पठन पुरवा यमुना घाट पर रोज सज रही थी बालू की अवैध मंडी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा और पठन पुरवा गांव में यमुना पखवाड़े भर से दोबारा यमुना बालू का अवैध बालू का खनन किया जा रहा था।माफिया दिनदहाड़े नदी से खनन कर रोजाना लाखों की अवैध बालू बेच रहे थे। भनक लगने पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों घाट से बालू निकालने के सभी रास्तों को जेसीबी से कटवा दिया।

इलाके के सेउढ़ा व पठन पुरवा गांव में बीते पंद्रह दिन से रोजाना अवैध बालू की मंडी सज रही थी। गांव के मानिंद लोग व कुछ बाहरी बालू माफियाओ से मिल कर अवैध खनन के इस खेल को अंजाम दे रहे थे। स्थानीय नाविक नाव के जरिए दिन में यमुना नदी के अंदर से बालू निकालकर किनारे घाट पर डम्प करते थे। घाट से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर के जरिए बालू की ढुलाई होती थी। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन की कहीं शिकायत करने पर दबंग माफियाओं द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों गांव के यमुना घाट से बालू निकालने के लिए बने सभी रास्तों को जेसीबी से कटवा दिया है। मामले में एसडीएम ज्योति मौर्य का कहना है कि अवैध खनन की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed