फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrestes fake ngo employee

एनजीओ बनाकर लगा रहे थे हेपेटाइटिस का टीका, दो गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2020 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
police arrestes fake ngo employee
भरवारी। फिरोजाबाद के कथित एनजीओ की आड़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने के नाम पर वसूली करने वाले दो लोग गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए लोगों के पास से एनजीओ का कोई कागजात नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग को भी खबर कर दी गई है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे में बस स्टाफ के समीप कुछ लोग किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। वह अपने को फिरोजाबाद के एक एनजीओ का कर्मी बताया करते थे। यह लोग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाते थे। 10 रुपये रजिस्ट्रेशन व 50 रुपये टीका लगाने के नाम पर वसूला जाता था। यह लोग भरवारी में 26 जनवरी को आए थे। कर्मचारियों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर भरवारी के लोगों ने गुरुवार को यूपी-112 को खबर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने एनजीओ कर्मियों से कागजात मांगे लेकिन वह लोग कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस उन्हें भरवारी चौकी ले गए। चौकी प्रभारी मनोज राय का कहना है एनजीओ को किसने टीकाकरण का अधिकार दिया, इसकी जांच किया जा रहा है। स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के अफसरों को सूचना भदे दिया गया है। दोनों विभाग के लोग भी जांच कर ले। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed