{"_id":"5faabbd48ebc3e9ba43c105f","slug":"police-arrested-cyber-criminal-bike-and-mobile-recovered-kaushambi-news-ald291238336","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद
विज्ञापन
Police arrested cyber criminal, bike and mobile recovered
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा किया है। टीम ने अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल फोन व नई बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी केदारनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह मंझनपुर स्थित एक एटीएम में पैसा निकालने गया था। 24 अक्तूबर को एटीएम बूथ में मदद के बहाने जालसाज ने साजिश कर उसका कार्ड बदल लिया।
उसके कार्ड से दो मोबाइल व अन्य समान की ऑनलाइन शॉपिंग की गई। 69 हजार छह सौ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग होने का मैसेज मोबाइल पर आया तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। केदारनाथ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी समर बहादुर ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली के भरेठा गांव निवासी विकास सिंह पुत्र दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एएसपी के मुताबिक पकड़े गए विकास ने बताया कि वह एटीएम बूथों के समीप मौजूद रहकर लोगों का धोखे से कार्ड बदल देता था। इसके बाद वह उसी कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करता था। अब तक उसने दो मोबाइल वह अन्य समानों की खरीदारी की थी। पुलिस ने विकास को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया। यहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
सुनसान इलाके के एटीएम को बनाता था निशाना
मंझनपुर। पकड़े गए विकास ने बताया कि वह सुनसान इलाके वाले एटीएम बूथ को वह अपने निशाने पर रखता था। यहां अगर कोई व्यक्ति पैसा नहीं निकाल पाता था तो उसकी मदद के बहाने एटीएम बदल देता था या फिर कार्ड का क्लोन तैयार कर लेता था। अब तक विकास ने दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी की बात कुबूल की है।
पकड़े गए आरोपी विकास ने यह माल कराया बरामद
एएसपी समर बहादुर का कहना है कि साइबर अपराधी विकास ने पकड़े जाने के बाद
एक एटीएम कार्ड, फ्राड के पैसे से खरीदे गए करीब 10,000रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा विकास ने बाइक इसी पैसे से खरीदी थी, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी
एएसपी समर बहादुर ने बताया कि साइबर क्राइम का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें मंझनपुर कोतवाली के निरीक्षक रामजीत यादव, सिपाही गौरव यादव, साइबर सेल के सीसीओ अखिलेश उपाध्याय, संदीप कुमार आदि शामिल हैं।