फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrest isi agent

कौशाम्बी में आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
police arrest isi agent
police arrest isi agent - फोटो : KAUSHAMBI
करारी (कौशाम्बी)। कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे से बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का मददगार पकड़ा गया। देशद्रोह के मामले में वांछित इस आरोपी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दबोचा। इस बात की भी आशंका है कि वह खुद आईएसआई का एजेंट हो। फिलहाल आंध्र प्रदेश पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर एम श्रीनिवास करीब चार दिनों से अपनी टीम के साथ कौशाम्बी में डेरा डाले हुए थे। उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इंतजार सैयद उर्फ इंतजार मेहंदी पुत्र छम्मन मियां उर्फ मासूूूम अली की तलाश थी। आंध्र पुलिस के रिकार्ड में उसका पता अतरसुइया थाना सरायअकिल (कौशाम्बी) दर्ज था। जबकि, इंतजार तकरीबन 20 साल से करारी कस्बे में मकान बनाकर रहता था। खोजबीन करती हुई आंध्र पुलिस गुरुवार सुबह करारी पहुंची। यहां करारी इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप सिंह की मदद से एजेंट को उसके घर से ही धर दबोचा। न्यायालय में पेश करने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस उसे साथ लेकर चली गई है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि उसके खिलाफ इसी साल जनवरी महीने में विजयवाड़ा में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें उसकी तलाश की जा रही थी। हालांकि सूत्रों की मानें तो आरोपी के पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंटों से संबंध होने की बात सामने आई है। इस बात की भी चर्चा रही कि वह कुछ गोपनीय दस्तावेज व जानकारी पाकिस्तान भेजता था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। करारी पुलिस का आधिकारिक रूप से यही कहना है कि उसे सिर्फ इतनी जानकारी है कि वह देशद्रोह के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर आंध्र प्रदेश पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र पुलिस आई थी। उसे देशद्रोह के मामले में वांछित आरोपी की तलाश थी। जिस पर करारी पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह किसी खुफिया एजेंसी का एजेंट है या नहीं, इस बारे में आंध्र प्रदेश पुलिस ही कुछ बता पाएगी। अभिनंदन, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed