{"_id":"ab521c01525d103cdc1f92ececcac959","slug":"police-also-distributed-100-blankets-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 100 निर्धनों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 100 निर्धनों को बांटे कंबल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
नेवादा। कोतवाली सरायअकिल में बृहस्पतिवार को 100 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। एसओ और एसएसआई ने कस्बे और गांवों के गरीबों को कंबल बांटा। कंबल पाने वाले गरीबों ने पुलिस को दिल से दुआ दी। साथ ही थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी ने अन्य लोगों से भी गरीबों की मदद का आह्वान किया। इस दौरान सेवा निवृत्त एसएसआई बाबूराम को फूलमाला से लादकर विदाई दी।
सरायअकिल कोतवाली में शुक्रवार को थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी और सेवानिवृत्त एसएसआई बाबूराम ने कस्बे के अलावा आस-पास के गरीबों ठंड से बचाने के लिए 1500 कंबल वितरित किया। इसमें कोतवाली प्रभारी ने धनाढ्यों से निर्धनों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। तकि वे अपने को उपेक्षित महसूस न करें। उन्होंने गरीबों को पुलिस की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिलाया है।
इस दौरान 31 दिसंबर को रिटायर्ड हुए सब इंस्पेक्टर बाबूराम को एसओ और साथी कर्मचारियों ने फूलामाला से लादकर भावभीनी विदाई दी। एसओ ने उनके कार्यो की सराहना की। इस मौके पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इरफान अहमद, विजय तिवारी, विकास गुप्ता, मुन्नूलाल, राकेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।