फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police-administration was prepared, Friday prayers settled peacefully

मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन, शांति से निपटी जुमे की नमाज

Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police-administration was prepared, Friday prayers settled peacefully
मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नामाज के दौरान मुस्तैद पुलिस फोर्स व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट - फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस-प्रशासन की सक्रियता की बदौलत शुक्रवार को जिले में जुमे की नमाज शांति से निपट गई। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। भारी पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट नमाज के वक्त इलाके में भ्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहे। मस्जिदों में नमाज के दौरान मुल्क में अमन, चैन व शांति की दुआ मांगी गई। डीएम सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीना भी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

खुराफाती लोगों को नजरअंदाज करें
कस्बे की जामा मस्जिद में नायब हाफिज करामत ने लोगों को नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने जमात से अपील की कि किसी के बहकावे में ना आएं। भड़काऊ बयानबाजी से बचें और दूसरों को भी नसीहत दें। मस्जिद के इमाम मो. अकबर एहसानी ने कहा नमाज के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। कहा कि जिले में हिंदू व मुस्लिम एक साथ रहते हुए सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। यहां के लोग अमन पसंद हैं, लोग अच्छाई के रास्ते पर चलें।
विज्ञापन

हमें सतर्क रहने की जरूरत
नगर पंचायत में जुमे की नमाज शांति पूर्वक हुई। शिया जामा मस्जिद में मौलाना अलमदार हसनैन रिजवी ने नमाजे जुमा का खुतबा देते हुए कहा कि आज हमारे देश के जो हालात हैं, वह काफी खतरनाक हैं। हमें सतर्क रहने की जरूरत है, दुश्मन ताकतें हमेशा इस ताक में रहती हैं कि इस देश की एकता और अखंडता को तोड़कर सांप्रदायिक सौहार्द खराब किया जाए। मैं तमाम लोगों से अपील करता हूं कि वह सब्र से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण महौल में हुई जुमे की नमाज
इलाके में जुमे की नमाज प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट नौशाद अहमद की देखरेख में बड़ी मस्जिद फकीराबाद, जामा मस्जिद थाना के सामने, छोटी मस्जिद मौलवीगंज व बड़ी मस्जिद घोसिया में नमाज हुई। वहीं, अति संवेदनशील माना जाने वाले सरायअकिल में एएसपी समर बहादुर, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एसडीएम चायल, तहसीलदार व इंस्पेक्टर सरायअकिल ने पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ भ्रमण किया। जामा मस्जिद के पेश इमाम मो. शाफे ने कहा कि कोई किसी के बहकावे में न आएं। मुल्क सभी का है, सभी लोग भाईचारा कायम रखें तथा देश की तरक्की में सहयोग करें।

जमा नहीं होने दी गई भीड़
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर सतर्क रहे। अफसरों ने ड्रोन कैमरे से धार्मिक स्थलों की निगरानी की। मंझनपुर चौराहे पर एसडीएम प्रखर उत्तम व सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह ने मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रखी। एक स्थान पर भीड़ लगने नहीं दी जा रही थी। एसडीएम ने बताया जिले में धारा 144 लागू है। इसी के मद्देनजर एक स्थान पर पांच से ज्यादा व्यक्तियों को एकत्र नहीं होने दिया गया।

करारी कस्बे में जुमे की नमाज को लेकर भ्रमण करते डीएम-एसपी

करारी कस्बे में जुमे की नमाज को लेकर भ्रमण करते डीएम-एसपी- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed