फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pledged not to use plastic

प्लॉस्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की दिलाई शपथ

Sat, 25 Jan 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pledged not to use plastic
Pledged not to use plastic - फोटो : KAUSHAMBI
प्लॉस्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में हुआ
मंझनपुर। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान एवं नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर व विशिष्ट अतिथि सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल रहे। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र/छात्राओं को सांसद और विधायक ने सम्मानित किया।

सांसद महोदय ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को शपथ भी दिलाई। छात्रों द्वारा गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय विषयों पर मंचन हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, एडवोकेट बालेन्द्र धर द्विवेदी बसंत सिंह एडवोकेट, आलोक कुमार मिश्र,वीरेंद्र कुमार पांडेय, चंद्रकांत पांडेय, रामलखन त्रिपाठी, प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी समेत सभी शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व डीडीओ फूल सिंह चंदेल व संचालन रमाशंकर सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed