{"_id":"5845b6814f1c1be4594482f4","slug":"play-ground-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन कौशाम्बी का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन कौशाम्बी का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को जिला स्टेडियम टेंवा में शुभारंभ हुआ। देर से उद्घाटन होने पर पहले दिन दौड़ ही हो सकी। पहले दिन कौशाम्बी के छात्रों का दबदबा रहा। 50, सौ व दो सौ मीटर की दौड़ में प्रतापगढ़, फतेहपुर व इलाहाबाद को पछाड़कर छात्र व छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल किया।
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का एमएलसी वासुदेव यादव और डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को दोपहर करीब दो बजे उद्घाटन किया। हालांकि उन्हें उद्घाटन 12 बजे करना था। एमएलसी की वजह से प्रतियोगिता देर से शुरू हुई।
इसमें प्रतिभाग करने के लिए फतेहपुर, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद से टीमें आई थीं। उद्घाटन के बाद रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। पहले दिन 50, सौ व दो सौ मीटर की दौड़ हुई। इसमें सरसवां ब्लॉक के पौर काशीरामपुर की ममता, अनीता व आशीष कुमार ने अव्वल स्थान हासिल किया। बाकी जिलों के छात्र दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बीएसए दलश्रृगंार यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी आदि रहे। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।