{"_id":"5c042ab5bdec2241595ba79c","slug":"pipari-mein-mahila-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरी में महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरी में महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में ब्याही एक महिला की शनिवार रात हत्या कर दी गई। शव पूरामुफ्ती इलाके में मंदर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रैक पर फेंक दिया गया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मंदर गांव के लोग रविवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग की ओर गए तो देखा की ट्रैक पर एक महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच की। महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त शीला देवी (35) पत्नी बबलू निवासी बजहा थाना पिपरी के रूप में हुई। इसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंच गए। मृतका के पिता हरिलाल निवासी मंदर देहमाफी थाना पूरामुफ्ती ने बताया कि शीला का विवाह करीब दो साल पहले किया था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने ही हत्या करके शव ठिकाने लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। महिला की हत्या ही की गई है।