फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pinsa village three days Blackout

पइंसा गांव में तीन दिन से ब्लैक आउट

Tue, 23 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 23 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pinsa village three days Blackout
पइंसा। ट्रांसफार्मर फुंकने से घटमापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े पइंसा गांव में तीन से बत्ती गुल है। इससे गांव के लोगों को रात ढिबरी के सहारे गुजारनी पड़ रही है। वहीं गांव में पेयजल के लिए भी हाहाकार मचा हुआ है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलकर एक-दो दिन में गांव की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन


सिराथू तहसील के घटमापुर उपकेंद्र से जुडे पइंसा गांव में रहने वाली पांच हजार आबादी को बिजली की आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। गांव के रियाज अहमद, इसरार अहमद, शिवकुमार, बच्चीलाल आदि लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले दोनों ट्रांसफार्मर एक-एक करके धड़ाम हो गए। इससे जहां गांववालों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत जलापूर्ति ठप होने से है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी उन लोगों ने शनिवार को ही उपकेंद्र जाकर जेई को दे दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों को जाड़े की रात में ढिबरी के सहारे घर का काम-काज निपटाना पड़ रहा है। मामले में अवर अभियंता केएन यादव का कहना है कि जले हुए ट्रांसफार्मर जल्द बदलने की कोशिश की जा रही है। बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की कमी है। प्रयास हो रहा है कि एक-दो दिन में जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होता है। गांव में उसे लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed