फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pile of garbage among the population, fear of spread of diseases

Kaushambi News: आबादी के बीच कूड़े का अंबार, बीमारियां फैलने की आशंका

Sat, 21 Oct 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 21 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pile of garbage among the population, fear of spread of diseases
पश्चिमशरीरा। नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़े के निस्तारण की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सभी 15 वार्डों से निकलने वाला कूड़ा एपीजे अब्दुल कलाम नगर वार्ड में डंप किया जा रहा है। निस्तारण नहीं हाेने से दुर्गंध उठ रही है। इससे मोहल्ले के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


नगर के सभी 15 वार्डों से करीब 25 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इसके निस्तारण की अब तक कोई व्यवस्था नगर पंचायत नहीं कर पाया है। करीब 30 लाख रुपये से एक एमआरएफ सेंटर का निर्माण छह महीने पहले शुरू कराया गया था, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो सका। जबकि इसे तीन महीने में तैयार होना था। फिलहाल नगर के सभी वार्डों का कूड़ा वार्ड नंबर आठ एपीजे अब्दुल कलाम नगर में खाली पड़ी भूमि पर डंप किया जा रहा है। इसकी वजह से वार्ड के सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा उन दिक्कत उन 50 परिवारों के सामने हैं, जिनके घर इस डंपिंग ग्राउंड के पास है। बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग दहशत में हैं। इसी के पास से पश्चिमशरीरा-कटरी व महेवाघाट मार्ग गुजरता है। इससे आने-जाने वाले राहगीर भी गंदगी से परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे नगर का कूड़ा वार्ड नंबर आठ में डंप किया जा रहा है। नगर के कई प्रमुख मार्ग भी यही से गुजरते हैं। कूड़ा डंप ही करना था तो आबादी से दूर किया जाना चाहिए था, जहां किसी का आना-जाना न हो।-सतीश केसरवानी, एपीजे अब्दुल कलाम नगर

गंदगी से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। मच्छरों के पनपने से बुखार और डेंगू से लोग पीड़ि हो जा रहे हैं। लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया जना चाहिए और समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।-आशीष केसरवानी, एपीजे अब्दुल कलाम नगर



एमआरएफ सेंटर का 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। 20 फीसदी अभी बचा है। काम पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को दो बार नोटिस दिया गया है। इस सेंटर के बनने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।- निशंख भास्कर, ईओ, नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article