{"_id":"628be0e55dde0620a821c889","slug":"pickup-full-of-devotees-going-to-maihar-collided-with-the-culvert-12-people-serious-kaushambi-news-ald3336676186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पुलिया से भिड़ी, 12 लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पुलिया से भिड़ी, 12 लोग गंभीर
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा के सरपतही गांव के समीप मार्ग हादसे में घायल निर्मला देवी
- फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली के जोगापुर से मैहर धाम श्रद्धालुओं को लेकर देवी दर्शन कराने जा रही पिकअप रविवार देर रात अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। घटना में पिकअप सवार 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार देर रात जोगापुर गांव के करीब 12 लोग पिकअप पर सवार होकर मैहर धाम दर्शन करने जा रहे थे। पिकअप सवार के अनुसार चालक गाड़ी तेज रफ्तार में चला रहा था। पिकअप जैसे ही सरपतही गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
हादसे में पिकअप सवार गंगादीन (30), सुमन (20), आगन (25), रागिनी (5), रोशनी (16), वंदना ( 8), निर्मला (47), राम समंदर (24) , ननकी (45), राजाराम (34), पायल (16) जख्मी हो गए। घटना के बाद मची चीख-पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।

पश्चिम शरीरा के सरपतही गांव के समीप मार्ग हादसे में घायल रोशनी- फोटो : KAUSHAMBI

पश्चिम शरीरा के सरपतही गांव के समीप मार्ग हादसे में घायल राम समदंर- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन