फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Photo of teacher sleeping with his feet on the table in school goes viral

Kaushambi News: विद्यालय में अध्यापक का मेज पर पैर रख कर सोते हुए फोटो वायरल

Mon, 25 Nov 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 25 Nov 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Photo of teacher sleeping with his feet on the table in school goes viral
डीहा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का स्कूल परिसर में मेज पर पैर रखकर सोने की वायरल तस्वीर।
नगर पंचायत के डीहा प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का स्कूल परिसर में मेज पर पैर रखकर सोते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में बीएसए ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर नगर पंचायत चायल के डीहा प्राथमिक स्कूल का एक फोटो तेजी से वायरल हुआ। वायरल फोटो में सहायक अध्यापक विद्यालय परिसर में मेज पर पैर रखकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि विद्यालय की एक बच्ची उसी मेज पर हाथ रख कर दूसरे बच्चे से बात करती दिख रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले भी इसी विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। यहां के बच्चे बिना सीढ़ी के छत पर चढ़ कर सफाई करने दिख रहे थे। यह फोटो और वीडियो प्राथमिक विद्यालय डीहा का बताया जा रहा है, हालांकि वायरल फोटो और वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो और वीडियो की जानकारी मिलते ही बीआरसी चायल के शिक्षकों में खलबली मची है। इस संबंध में बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा का कहना है कि विद्यालय परिसर में अध्यापक की फोटो वायरल होने जैसा मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराएंगे। यदि शिक्षक दोषी मिले तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed