फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pharmacists are running the new primary health center, no doctor is posted

Kaushambi News: फार्मासिस्ट चला रहे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टर तैनात नहीं

Wed, 05 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists are running the new primary health center, no doctor is posted
शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद
सिराथू क्षेत्र की शाखा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकों के नियमित न बैठने से मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट के सहारे ही पीएचसी का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

मार्च 2024 से अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। इस बीच तीन डॉक्टरों के आदेश जारी हुए पर किसी ने चार्ज नहीं संभाला। हाल ही में 16 अक्तूबर को डॉ. हिना कौशर के लिए आदेश जारी हुआ लेकिन वे भी अब तक नहीं पहुंचीं। ऐसे में अस्पताल फार्मासिस्ट विनीत कुमार सिंह, एलटी अभिषेक सिंह और वार्ड बॉय कुंवर सिंह के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में दो बेड की सुविधा है लेकिन डॉक्टर न होने से मरीजों को केवल प्राथमिक दवाएं ही मिल पाती हैं। फार्मासिस्ट के अनुसार, सितंबर में 425 और अक्तूबर में 365 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, एलटी अभिषेक सिंह ने बताया कि अक्तूबर में 182 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अस्पताल शाखा, नंदा का पूरा, बरीपुर, सोंधिया मई, पहाड़पुर, राजातारा, तेंदुआ और आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए एकमात्र अस्पताल है। बता दें कि यहां पर रोजाना 25 से 30 मरीज इलाज कराने आते हैं। डॉक्टर न मिलने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती है।
अस्पताल में डॉक्टरों के न आने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल की तरफ रुख करना पड़ता है। साथ ही यहां पर सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने से परिसर में गंदगी बनी रहती है। -मिश्री लाल, नंदा का पुरवा

दूर-दराज से आने वाले मरीजों को डॉक्टर न मिले पर झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वे तत्काल डॉक्टरों की भर्ती करे।- शाकिर अली, पहाड़पुर

शाखा पीएचसी में पिछले माह एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। वे किसी कारण से अस्पताल नहीं जा रही हैं। उनसे जवाब मांगा गया है। साथ ही नियमित डॉक्टर कि लिए विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। - डॉ. अरुण कुमार तिवारी, सीएचसी प्रभारी-सिराथू

शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद

शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद

शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद

शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद

शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद

शाखा पीएचसी में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed