फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pharmacist dies in road accident

Kaushambi News: सड़क हादसे में फार्मासिस्ट की मौत

Mon, 18 Mar 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist dies in road accident
कसेंदा गांव में फार्मासिस्ट दिलीप प्रजापति की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
पिपरी कोतवाली के कसेंदा निवासी फार्मासिस्ट प्रजापति की मुंडेरा में शनिवार की रात घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। दुखद सूचना घर पहुंची तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

कसेंदा गांव निवासी प्रजापति (45) पुत्र राम कुमार उर्फ कुवारे डी-फार्मा की डिग्री लेकर प्रयागराज के लूकरगंज स्थित निजी नर्सिंग होम में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात वह बाइक लेकर घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे धूमनगंज के मुंडेरा स्थित धर्मवीर चौराहा के समीप उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक समेत गिर पड़े। इसी बीच कौशाम्बी की तरफ से आ रहे डंपर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन भी घटनास्थल पर रोते-बिलखते पहुंच गए। फार्मासिस्ट की मौत से पत्नी पुष्पांजलि देवी व उनके बेटे शिवम, शिवांग समेत परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed