फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Petrol , diesel price rise on the Grji Congress

पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि पर गरजी कांग्रेस

Sun, 17 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 17 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Petrol , diesel price rise on the Grji Congress
मंझनपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के  खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुस्से का इजहार किया। मंझनपुर में नारेबाजी हुए सड़क पर उतरे युकां कार्यकर्ताओं ने तहसील मोड़ पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी जलाया। कीमत वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


बता दें कि तेल कंपनियों में एक बार फिर डीजल, पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 15 दिनों में दूसरी बार पेट्रेल में 3.30 और डीजल में 2.83 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकताओं ने गुस्से का इजहार किया है। शनिवार को मंझनपुर में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन, किसानों के साथ मजाक करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंशुल केसरवानी ने कहाकि मौसम की मार से पूरे देश के अन्नदाता कराह रहे हैं। बेमौसम की बारिश से किसान एक-एक दाने को मोहताज हैं।
विज्ञापन


 ऐसे में भरपूर मुआवजा देकर किसानों को जीने का हौसला देने के बजाय केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाती जा रही है। कहाकि पेट्रोलियम पदार्थों में की गई इस बढ़ोत्तरी से मंहगाई बढ़ेगी। इससे आमजन का जीना मुश्किल हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहाकि देश की जनता के साथ सरकार की यह मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुमित कुमार, पिंकेश गुप्ता, तिलक यादव, सुमित यादव, प्रतीक केसरवानी, मयंक कुमार, अंकुर, अर्जुन कुमार, रवि कुमार, राहुल कुमार, मोअज्जम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed