फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   peoples claims that kotedar is not distributing grams inspide of complain

ग्रामीणों का आरोप: कोटेदार ने नहीं बांटा चना

Mon, 28 Sep 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
peoples claims that kotedar is not distributing grams inspide of complain
peoples claims that kotedar is not distributing grams inspide of complain
मंझनपुर। सरसवां विकास खंड के बरौली गांव के लोगों ने प्रधान के साथ मिलकर कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को जांच को पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर के सामने ग्रामीणों ने कोटेदार पर चना नहीं बांटने का आरोप लगाया। मामले की रिपोर्ट सप्लाई इंस्पेक्टर ने एसडीएम सदर को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

बरौली गांव के प्रधान रवि प्रकाश की अगुवाई में 25 सितंबर को एसडीएम सदर से मिलने आए ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार राशन वितरण में घटतौली करता है। इसके अलावा सितंबर माह में चना का भी वितरण नहीं किया गया। मामले में गंभीरता दिखाते हुए एसडीएम राजेश चंद्रा ने सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। शनिवार को बरौली पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच किया तो एकजुट ग्रामीणों ने कोटेदार की मुखालफत की। गांव के अजय कुमार, सुरेश कुमार, झल्लर, अमित कुमार, छोटेलाल आदि का कहना है कोटेदार काफी दिनों से राशन में घटतौली व कालाबाजारी कर रहा है। इसकी पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। इस बाबत सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है ग्रामीणों का बयान लिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed