{"_id":"5c16a4bdbdec2253bc5262dc","slug":"people-were-in-trouble-in-the-absence-of-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली में गए वाहन, भटके मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली में गए वाहन, भटके मुसाफिर
Mon, 17 Dec 2018 12:49 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रयागराज की धरती पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से जिले के मुसाफिरों को काफी संकट का सामना करना पड़ा। भाजपाइयों को ले जाने लिए एआरटीओ को पांच सौ बसों का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। इसे लेकर जिले के ज्यादातर मार्गो पर चलने वाली प्राइवेट बस नहीं दिखाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज में थे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत लगा दी थी। इसके लिए प्रशासन को पांच सौ बसों का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। जिले के हर गांव से भीड़ ले जाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर था। इसे लेकर जिले के लगभग हर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसें नदारत दिखी। मंझनपुर से प्रयागराज के बीच वाया भरवारी होते हुए जाने वाली 18 बसें हैं। यह बसें हर 25 मिनट पर प्रयागराज जाती है। रैली की वजह से तीन बसें ही मार्ग पर दिखी। बाकी रोडवेज की बसें ही मुसाफिरों को ले जाने की नाकाम कोशिश करती दिखीं। यहीं हाल सिराथू से प्रयागराज जाने वाले मार्ग का था। महेवाघाट मार्ग पर जाने वालों के लिए सिर्फ टेंपो ही सहारा थे। रैली में बसों के जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।