फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People lit lamps on Choti Diwali, celebrated happiness

छोटी दिवाली पर लोगों ने जलाए दीप, मनाईं खुशियां

Thu, 04 Nov 2021 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
People lit lamps on Choti Diwali, celebrated happiness
People lit lamps on Choti Diwali, celebrated happiness - फोटो : KAUSHAMBI
प्रकाश पर्व दीपावली पर दूसरे दिन भी बाजार गुलजार रहे। दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन की तैयारी के लिए लोगों ने बाजारों से खरीदारी की। इस कारण बुधवार को दिन भर बाजारों में चहल-पहल रही। लोग पटाखा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, लाई-मिठाई की खरीदारी में जुटे रहे। इधर, छोटी दीपावली भी पर भी लोगों ने घरों में दीप जलाए।
विज्ञापन

बुधवार को छोटी दीपावली पर लोगों ने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाईं। बृहस्पतिवार को दीपावली की वजह से जिले के बाजार लगातार दूसरे दिन भी गुलजार रहे। जिले के मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, अजुहा, मनौरी, चायल, सरायअकिल आदि प्रमुख कस्बों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चला।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, सर्राफा, लाई-मिठाई की दुकानों में खासी भीड़ दिखी। बस्ती से दूर सजी पटाखा की दुकानों में तो बच्चों और युवाओं ने खरीदारी की। सिराथू, भरवारी और मनौरी बाजार में रेलवे क्रासिंग की वजह से दिनभर जाम की समस्या बनी रही। जाम की वजह से लोग घंटे-घंटे भर फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम हटवाने के लिए पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक गई सैकड़ों क्विंटल मिठाई, मिलावटखोरों ने काटी चांदी
त्योहार पर मिलावट का कारोबार खूब फला-फूला। खासतौर से मिठाई के कारोबारियों ने बेखौफ होकर मिलावटखोरी की। जिले के मंझनपुर, भरवारी, मूरतगंज, चायल, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, करारी सिराथू, अजुहा, मनौरी समेत सभी प्रमुख बाजारों में मिठाई विक्रेताओं ने पहले से ही खोवा डंप कर रखा था। पखवाड़े भर पहले से ही केमिकल युक्त मिलावटी खोवे की मिठाइयां बनाने का काम शुरू हो गया था। धनतेरस से प्रारंभ हुआ मिलावटी खोवे की मिठाई बेचने का सिलसिला दीपावली और भैया दूज तक जारी रहेगा। मंझनपुर के मिठाई कारोबारी रामरतन मोदनवाल, सिराथू के संजीव मोदनवाल व करारी के शिवरतन आदि ने बताया कि इस बार त्योहार पर कारोबार ठीकठाक रहा।
दफ्तरों में दिनभर चला शुभकामनाओं का दौर
बुधवार को दफ्तर तो खुले, लेकिन अधिकारियों-कर्मचारियों का ज्यादा वक्त एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान में गुजरा। हालांकि, त्योहार की तैयारियों के कारण फरियादियों की संख्या काफी कम रही। इस वजह से दोपहर बाद से ही मुलाजिमों ने दफ्तर छोड़ना शुरू कर दिया था। चार बजे तक को विकास भवन में केवल सीडीओ, डीडीओ समेत वरिष्ठ अफसर ही दिखे।
-
डीएम-एसपी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने जनपदवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। डीएम ने लोगों से शांति के साथ प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने की अपील की। ताकि, खुशियों के त्योहार ज्योति पर्व दीपावली में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।
दीपावली पर इस प्रकार करें पूजन
महालक्ष्मी के महामंत्र (ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:) का कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार जाप करेंगे तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौडियां रखें। इससे धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी। दिवाली वाले दिन शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं। लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ जरूर रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इस दिन पीपल के पेड़ को जल जरूर दें। इससे शनि के दोष और कालसर्प दोष खत्म हो जाते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
पूजा करते समय लक्ष्मी जी सदैव गणेश जी के दाहिनी तरफ बैठेंगे। लक्ष्मी जी को लाल फूल और अनार प्रिय है। गणेश जो को पीला फूल, मोदक और केला पसंद है। लिहाजा पूजन में इन सामग्रियों को अवश्य चढ़ाएं।

इस मंत्र से इंद्र का करें ध्यान-
ऐरावतसमारूढ़ो वज्रहस्तो महाबल: शत यज्ञाधिपो देवस्तमा इंद्राय ते नम:।।
कुबेर जी को प्रिय मंत्र-
धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।भवंतु त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादिसम्पद:।।
अस्थमा के मरीज पटाखों से रहे दूर
स्वास्थ्य विभाग ने अस्थमा के मरीजों के लिए चेतावनी जारी की है। उनके लिए पटाखे परेशानी का कारण बन सकते हैं। वहीं खील और खिलौने भी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं। पिछले साल अस्थमा के बढ़े मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पटाखों से बचाव की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. केसी राय ने बताया कि मरीज दिवाली के पटाखों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें। घरों में बनने वाली मिठाइयों और खील खिलौने से भी बचाव करें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी पटाखों के धुएं से दूर रहने की सलाह दी है।
अस्थमा का कारण-
-घर व आसपास धूल होना-घर में पालतू जानवर का होना
-वायु प्रदूषण, धूम्रपान, तनाव या भय-अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन करने से
- सर्दी के मौसम में अधिक ठंड लगने से-ज्यादा नमक खाने से

People lit lamps on Choti Diwali, celebrated happiness

People lit lamps on Choti Diwali, celebrated happiness- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed