{"_id":"5c926deabdec22142e74a2af","slug":"people-immersed-with-holika-dhahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन के साथ मस्ती में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन के साथ मस्ती में डूबे लोग
Wed, 20 Mar 2019 10:17 PM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। दोआबा के करीब 1095 स्थलों पर बुधवार रात होलिका दहन किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगाह रही। रंग खेले जाने के दोनों दिन भी पुलिस सतर्क रहेगी। शुक्रवार को विशेष चौकसी बरती जाएगी।
गंगा-यमुना के मध्य बसे कौशाम्बी जनपद में होलिका बढ़ाने को लेकर अब कुछ खास उत्साह नहीं दिखता है। कस्बों और गांवों के लोग लकड़ी खरीदकर होलिका बनाते हैं। जबकि बुजुर्गों की मानें तो पूर्व में युवाओं की टोली हुड़दंग के बीच लकड़ी का इंतजाम करती थी। होलिका दहन के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस ने पहले से ही खाका तैयार कर लिया था। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बड़ी कोतवाली में चार-चार तो छोटी कोतवालियों में तीन-तीन अंडर ट्रेनिंग उपनिरीक्षक लगाए गए हैं। ये चार दिन तक कोतवालियों में ड्यूटी करेंगे। जनपद में दो प्लाटून पीएसी के साथ क्यूआरटी टीम भी लगी है। तीनों सर्किल के सीओ, एएसपी व कोतवाल पूरे समय राउंड पर रहेंगे। कप्तान खुद भी गतिविधियों का जायजा लेते रहेंगे। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांवों व कस्बों में पुलिस निगरानी रखेगी। एसपी के मुताबिक शुक्रवार को जुमा की नमाज होनी है। इसे देखते हुए सभी अधीनस्थों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।