{"_id":"69d55ec2ac7cc234340a8e69","slug":"people-groaning-in-pain-crowd-increased-in-the-hospital-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139401-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दर्द से कराह रहे लोग, अस्पताल में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दर्द से कराह रहे लोग, अस्पताल में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। रात में ठंडी हवा और दिन में तेज धूप के कारण लोगों में जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द की समस्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में दर्द की समस्या से जुड़े 50 से 60 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में कमर, घुटनों और गर्दन, सिर, पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों का कहना है कि सुबह और रात के समय दर्द ज्यादा बढ़ जाता है। चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। मरीज अजय कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के बाद से उनके शरीर में अचानक दर्द बढ़ गया है। वहीं, सीता देवी ने कहा कि सुबह उठते ही कमर में अकड़न और दर्द महसूस होता है।
मेडिसिन फिजिशियन डॉ. ओपी चौधरी ने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव से शरीर की मांसपेशियां और जोड़ों पर असर पड़ता है, जिससे दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार, कपड़े पहनने, हल्का व्यायाम करने और ठंडी हवा से बचने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दर्द लगातार बना रहे तो लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।