फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   people gave the slogan of yogi modi jindabad

योगी-मोदी जिंदाबाद के लगते रहे नारे

Sun, 26 Dec 2021 06:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
people gave the slogan of yogi modi jindabad
डायट मैदान में रविवार को आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों सहित भाजपाइयों ने योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। सीएम के मंच पर पहुंचते ही हर कोई खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसके साथ ही जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही शंखनाद शुरू हो गया। यह शंखनाद सीएम योगी आदित्यनाथ के जनसभा से जाने तक जारी रहा। संवाद
विज्ञापन

डायट मैदान में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर रविवार को मंझनपुर चौराहे से डीएम आवास तक की दुकानें नहीं खुलने दी गईं। यही नहीं सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वाले लोगों से रास्ता साफ करा दिया गया था। इस पर खानपान और नाश्ता की दुकानें बंद रहीं। इससे लोगों को खानपान के लिए रविवार को पूरे दिन भटकना पड़ा।
विज्ञापन

डायट मैदान में आयोजित सीएम की जनसभा को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से रविवार को मुस्तैद रहा। सुबह से ही मुख्य चौराहे से डायट मैदान और ओसा रोड में निर्माणाधीन बस डिपो (हेलीपैड स्थल) तक बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते दूरदराज से आए लोगों को वाहन नहीं मिले। इस कारण लोगों को काफी दूर तक पैदल अपने सामान लेकर चलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed