फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   payment prohibited of cmo

सीएमओ, एक्सईएन और डीओ कृषि का रोका वेतन

Wed, 12 Dec 2018 12:35 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Wed, 12 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मूरतगंज ब्लॉक के सिरियावां कला गांव में मंगलवार की शाम शीतकालीन भ्रमण एवं चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ, एक्सईएन और जिला कृषि अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज डीएम ने तीनों अफसरों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को सभी विभागों के जिला स्तरीय अफसरों संग सिरियावां कला गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। साथ ही गांव में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो विद्युत पोल टूट गए हैं। इस पर डीएम ने एसडीओ को तत्काल नए खंभे बदलवाने का निर्देश दिया। गांव में विवादित  रास्ते के निपटारे का निर्देश एसडीएम को दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार राशन वितरण करने में ई-पॉश मशीन का हवाला देकर आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को कार्डधारकों की समस्या का निस्तारण कराने के साथ ही मनमानी बरतने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। चौपाल से गैरहाजिर सीएमओ डॉ पीएम चतुर्वेदी, चायल के एक्सईएन विद्युत और जिला कृषि अधिकारी अभयराज के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश सीडीओ को दिया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह, डीडीओ, पीडी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed