{"_id":"665dc6ee5f86fd8cff0c816d","slug":"pawaiya-team-in-handball-and-dhanpara-team-winner-in-kho-kho-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-112385-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हैंडबॉल में पवइया और खो-खो में धनपरा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हैंडबॉल में पवइया और खो-खो में धनपरा की टीम विजेता
Mon, 03 Jun 2024 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
पवइया प्राथमिक विद्यालय में खेल का अभ्यास करते बच्चे। संवाद
हैंडबॉल में पवइया और खो-खो में धनपरा की टीम विजेता
- पवइया में चल रहे समर स्पोर्ट्स कैंप में खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्राथमिक विद्यालय पवइया में परिषदीय स्कूल के बच्चों के लिए समर स्पोर्ट्स कैंप चल रहा है। कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों को जहां खेल की बारीकी बताई गई, वहीं दूसरी ओर आपसी खेल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें हैंडबॉल में पवइया व खो-खो में धनपरा के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कराई।
पवइया के समर कैंप में सोमवार को खिलाड़ियों के बीच अलग- अलग दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला हैंडबॉल का हुआ। इसमें पवइया की ओर से टीम दर्शन और मसनी की ओर से प्रियंका के टीम के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीम के मुकाबले में दर्शन की टीम शून्य एक से विजेता रही। वहीं, दूसरा मुकाबला खो-खो के खिलाड़ियों के बीच हुआ। खो-खो प्रतियोगिता में धनपरा और मीरापुर के खिलाड़ियों ने बराबर की टक्कर दी। बैक खो में मिले प्वाइंट के आधार पर धनपरा की टीम विजेता रही।
-- --
बताई खेल की बारीकी
आपसी प्रतियोगिता के बाद कोच हीरालाल एम कैथल ने खिलाड़ियों की कमियों के बारे में बताया। कहा कि हैंडबॉल को लेकर एक बार में तीन कदम से अधिक नहीं चलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ लोग बॉल को हल्के से पकड़कर भाग रहे थे। कदमों की संख्या भी तीन से अधिक हो रही थी। इसी वजह से फाउल हो रहा था। वहीं, खो-खो में बैक खो का ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि हमारे चेस्ट का मूमेंट जिधर होगा, उसकी ओर जाना होगा। ऐसा न होने पर बैक खो माना जाएगा।