फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Patients are troubled due to lack of doctors in CHC Karari

Kaushambi News: सीएचसी करारी में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान

Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Patients are troubled due to lack of doctors in CHC Karari
करारी ​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।  संवाद
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इससे इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में डॉक्टर के तीन और अन्य स्टाफ के पांच पद खाली हैं।
विज्ञापन

करारी सीएचसी में कुल सात डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में तीन फिजिशियन और एक दंत रोग विशेषज्ञ ही कार्यरत हैं। इसके अलावा सर्जन और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पद भी खाली है। स्टाफ-नर्स के दो पद रिक्त हैं और एक भी एएनएम तैनात नहीं है।
विज्ञापन

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि यहां बीते छह महीनों से कोई सफाई कर्मी नहीं है, जिसके कारण अस्पताल परिसर में स्वच्छता प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों और स्टाफ न होने पर मरीजों को आवश्यक इलाज नहीं मिल पा रहा और उन्हें मजबूरी में मेडिकल कॉलेज या निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता नगर की रेखा देवी ने बताया कि स्त्री रोग की समस्या होने पर जब वह सीएचसी पहुंचीं तो कहा गया कि गायनी विशेषज्ञ नहीं है, जिसके कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा। इसी तरह करारी के पंकज जायसवाल ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए सीएचसी जाना पड़ा, लेकिन विशेषज्ञ न होने से फिर मेडिकल कॉलेज के एमसीएचविंग ले जाना पड़ा।

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जरी वाले मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता। यहां आने वाले मरीजों को मंझनपुर पीएचसी भेज दिया जाता है। बाकी मरीजों का इलाज किया जाता है। इसके अलावा अन्य कोई समस्या नहीं है। -- डॉ. बीबी अग्रवाल, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed