{"_id":"6a2afc82f1b6d1849a03f0fb","slug":"patient-with-severe-liver-disease-gets-a-new-lease-on-life-doctors-efforts-pay-off-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142972-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंभीर लिवर रोगी को मिला नया जीवन, चिकित्सकों की मेहनत लाई रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंभीर लिवर रोगी को मिला नया जीवन, चिकित्सकों की मेहनत लाई रंग
Thu, 11 Jun 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज व साथ में खड़े डॉक्टर। स्रोत: डॉक्टर
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने एक गंभीर मरीज का सफल उपचार कर मानवता और सेवा का उदाहरण पेश किया है।
टडोनह हिशामपुर परसखी निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार को आठ जून को अत्यंत नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया। वह लंबे समय से क्रोनिक लिवर डिजीज, पोर्टल हाइपरटेंशन, हेपेटोरेनल सिंड्रोम और हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
अस्पताल पहुंचने पर मरीज अचेत अवस्था में था। उसे रक्तयुक्त उल्टियां हो रही थीं, पेट में अत्यधिक सूजन थी और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती कर गहन उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. ओपी चौधरी और उनकी टीम ने लगातार निगरानी कर उपचार किया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों से मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। परिजनों ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ का आभार जताया।